हुन मैनेट कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री नियुक्त

  • 08 Aug 2023

कंबोडियाई नरेश नोरोडोम सिहामोनी ने 7 अगस्त, 2023 को पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन के पुत्र - हुन मैनेट- को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

  • कंबोडियाई संसद के 7वें जनादेश के लिए डॉ. हुन मैनेट को कंबोडिया साम्राज्य के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • हुन मैनेट और उनके मंत्रिमंडल को पद ग्रहण करने के लिए संसद में 22 अगस्त को विश्वास मत जीतना होगा।
  • मैनेट की नियुक्ति सत्तारूढ़ कंबोडियन पीपुल्स पार्टी द्वारा 23 जुलाई के आम चुनाव में नेशनल असेंबली में 125 में से 120 सीटें जीतने के बाद हुई।
  • मानेट वर्तमान में सीपीपी की स्थायी समिति के सदस्य और रॉयल कंबोडियन सशस्त्र बलों के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ हैं।