टाटा समूह ने एयर इंडिया का नया लोगो लॉन्च किया

  • 11 Aug 2023

टाटा ग्रुप्स के एयरलाइन एयर इंडिया ने 10 अगस्त, 2023 को अपना नया लोगो ‘दि विस्ता’ लॉन्च किया है। इस लोगो को रीब्रांड किया गया है।

  • नई ब्रांड पहचान को ब्रांड परिवर्तन कंपनी फ्यूचरब्रांड के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है।
  • लोगो की लॉन्चिंग के साथ एयर इंडिया के लिए नई बेवसाइट और नया मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया।
  • एयर इंडिया का नया लोगो 'द विस्टा' सोने की खिड़की को दर्शाता है। यह एयरलाइन के साहसिक, आत्मविश्वासपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है।
  • एयरलाइन ने अपने लोगो में लाल, सफेद और बैंगनी रंगों को शामिल किया है।
  • एयर इंडिया ने इस नए लोगो को शामिल करने के लिए 400 मिलियन डॉलर खर्च किया है।
  • ‘महाराजा’ आइकॉन एयर इंडिया का शुभंकर बना रहेगा। ‘महाराजा’ शुभंकर एयर इंडिया से 1946 से जुड़ा है।
  • टाटा समूह ने वर्ष 2022 में घाटे में चल रही एयर इंडिया का नियंत्रण सरकार से अपने हाथों में लिया था।