बीआरओ ने शुरू किया विश्व की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण

  • 21 Aug 2023

भारत के सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने हाल ही में विश्व की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया है। यह सड़क लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में बनाई जा रही है।

  • ‘लिकरू-मिग ला-फुकचे’ नामक यह रणनीतिक सड़क 19,400 फीट की ऊंचाई से होकर गुजरेगी।
  • उमलिंग ला दर्रा को पार करते हुए यह सड़क विश्व की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क बन जाएगी।
  • सैन्य और नागरिक उपयोग के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
  • यह सड़क वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से तीन किलोमीटर दूर है।
  • बीआरओ ने वर्ष 2012 में 19,024 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख के उमलिंग ला में विश्व की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क का निर्माण करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) :- यह भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क मार्गों एवं पुलों का निर्माण कार्य तथा व्यवस्थापन का कार्य करता है। इसकी स्थापना वर्ष 1960 में की गई।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) :- यह भारत और चीन के बीच की वास्तविक सीमा रेखा है। 4,057 किलोमीटर लंबी यह सीमा रेखा जम्मू - कश्मीर में भारत अधिकृत क्षेत्र और चीन अधिकृत क्षेत्र अक्साई चीन को पृथक करती है।