‘इंडिया स्मार्ट सिटी पुरस्कार 2022′

  • 26 Aug 2023

केंद्र सरकार ने 25 अगस्त, 2023 को ‘इंडिया स्मार्ट सिटी पुरस्कार 2022′ की घोषणा की। इंदौर ने ‘बेस्ट नेशनल स्मार्ट सिटी’ का अवॉर्ड जीता।

  • स्मार्ट शहरों में - इंदौर पहला स्थान प्राप्त किया है। सूरत और आगरा को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है।
  • राज्यों की श्रेणी में -प्रथम स्थान मध्यप्रदेश, दूसरा स्थान तमिलनाडु और तीसरा स्थान संयुक्त रूप से राजस्थान और उत्तर प्रदेश को दिया गया है।
  • केन्द्रीय शासित प्रदेश - में चंडीगढ़ को स्वच्छ यूटी का पुरस्कार दिया जाएगा।
  • यह पुरस्कार 27 सितंबर, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इंदौर में प्रदान किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी मिशन :- केंद्र सरकार ने 25 जून 2015 को ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ को लॉन्च किया था। इसका लक्ष्य नागरिकों को शहरों में जरूरी ढांचा, साफ-सुथरा और टिकाऊ वातावरण, क्वालिटी लाइफ प्रदान करना है। देश में शहरी विकास की कार्यप्रणाली में बदलावा लाने को लेकर इस परियोजना के तहत 100 शहरों को शामिल किया गया।