आंध्र प्रदेश में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की आधारशिला

  • 26 Aug 2023

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 अगस्त, 2023 को आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मान्यम जिले के सालुरु में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।

  • इस विश्वविद्यालय से आंध्र प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में शैक्षिक मानकों में सुधार होगा।
  • यह विश्वविद्यालय क्षेत्र की विविधता और जनसांख्यिकी दोनों को चिन्हित करने के साथ ही जनजातीय संस्कृति भाषा को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
  • इसमें 24 शैक्षणिक पाठ्यक्रम, कौशल विकास, व्यावसायिक और रोजगार उन्मुख पाठ्यक्रम, जनजातीय लोगों के व्यक्तिगत, सांस्कृतिक पर्यावरण विकास को बढ़ावा देने वाले अल्पकालिक पाठ्यक्रम शामिल हैं।