उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023

  • 06 Sep 2023

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 सितंबर, 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया।

  • यह कार्यक्रम प्रति वर्ष 5 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर आयोजित किया जाता है, जिसे भारत में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षा में शिक्षकों के असाधारण योगदान और छात्रों के जीवन पर उनके सकारात्मक प्रभाव को स्वीकार करना और जश्न मनाना है।
  • इस वर्ष से (2023), राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार में उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।
  • वर्ष 2023 में 50 स्कूल शिक्षकों, उच्च शिक्षा से 13 शिक्षकों और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।