जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

  • 06 Sep 2023

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में जया वर्मा सिन्हा की नियुक्ति को हाल ही में मंजूरी दी है।

  • 1905 में रेलवे बोर्ड की स्थापना के बाद से जया इस पद को संभालने वाल पहली महिला बनीं।
  • उन्होंने अनिल कुमार लाहोटी की जगह ली जिनका अध्यक्ष और CEO के रूप में कार्यकाल 31 अगस्त 2023 को समाप्त हो गया।
  • जया वर्मा सिन्हा 31 अगस्त 2024 तक इस पद पर रहेंगी।
  • इस नियुक्ति से पहले, वह रेलवे बोर्ड में सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) के रूप में कार्यरत थीं।