राज्य सभा उपाध्यक्षों के पैनल में 50 प्रतिशत महिला सांसद

  • 19 Sep 2023

राज्य सभा के सभापति और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने 18 सितंबर, 2023 को घोषणा की कि उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें 50 प्रतिशत महिला सांसद हैं।

  • 8 सदस्यीय पैनल में 4 महिला सदस्य होंगी, जिनमें भारतीय जनता पार्टी की सांसद कांता कर्दम, सुमित्रा बाल्मीक, गीता उर्फ चंद्रप्रभा और बीजू जनता दल की ममता मोहंता शामिल हैं।
  • इनके अलावा कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह, आम आदमी पार्टी के नारायण दास गुप्ता, वाईएसआरसीपी के वी. विजयसाई रेड्डी और तृणमूल कांग्रेस के शांतनु सेन को समिति का सदस्य घोषित किया गया है।
  • सभापति या उपसभापति की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष सदन की अध्यक्षता करने के पात्र होते हैं।