तटीय सुरक्षा अभ्यास 'ऑपरेशन-सजग' आयोजित

  • 19 Sep 2023

भारतीय तटरक्षक बल द्वारा 18 सितंबर, 2023 को पश्चिमी तट पर तटीय सुरक्षा अभ्यास 'ऑपरेशन सजग' आयोजित किया गया।

  • ऑपरेशन सजग, तटीय सुरक्षा को बढ़ाने वाले सभी हितधारकों को शामिल करने के लिए संचालित किया गया।
  • यह समुद्री अभ्यास तटीय सुरक्षा तंत्र के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा प्रदान करता है और समुद्र में मछुआरों के बीच जागरूकता बढ़ाता है।
  • इस अभ्यास के दौरान, समुद्र में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाओं, नावों और छोटे जहाजों के आवश्यक दस्तावेजों तथा चालक दल को जारी किये गए पास की व्यापक जांच एवं सत्यापन किया गया।
  • अभ्यास में सीमा शुल्क संगठन, समुद्री पुलिस, बंदरगाहों और भारतीय नौसेना सहित कुल 118 जहाजों ने भाग लिया।
  • अभ्यास में तटीय सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करने के उद्देश्य के साथ मछुआरों के लिए बायोमेट्रिक कार्ड जारी करने, प्रत्येक राज्य के अनुसार मछली पकड़ने वाली नौकाओं की कलर कोडिंग व तटीय मानचित्रण जैसे कई उपाय शामिल किए गए।