नुआखाई उत्सव 2023

  • 21 Sep 2023

पारंपरिक नुआखाई उत्सव ओडिशा में 20 सितंबर, 2023 को मनाया गया। यह पारंपरिक रूप से गणेश चतुर्थी के अगले दिन मनाया जाता है।

  • यह त्यौहार पश्चिमी ओडिशा और झारखंड के सिमडेगा जैसे पड़ोसी क्षेत्रों में विशेष महत्व रखता है।
  • नुआखाई राज्य में एक वार्षिक फसल उत्सव है, जो नए चावल के मौसम के आगमन का प्रतीक है।
  • ‘नुआ’ शब्द का अर्थ नया और ‘खाई’ का अर्थ भोजन होता है।
  • नुआखाई का मुख्य आकर्षण चावल की पहली फसल है, जिसे "नबन्ना" के नाम से जाना जाता है, जिसकी इस उत्सव में केंद्रीय भूमिका है।
  • नुआखाई के दौरान, क्षेत्र के लोग उत्कृष्ट फसल, पर्याप्त वर्षा एवं कृषि हेतु अच्छे मौसम के लिए अपने देवी-देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।