राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की स्थापना

  • 22 Sep 2023

भारत सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में 21 सितंबर, 2023 को नए राष्ट्रीय पुरस्कारों की स्थापना की। इन्हें राष्ट्रीय़ विज्ञान पुरस्कार कहा जाएगा।

  • इस पुरस्कार की स्थापना के साथ ही पहले से विभिन्न विज्ञान विभागों द्वारा दिए जाने वाले लगभग 300 पुरस्कारों को रद्द कर दिया गया है।
  • यह पुरस्कार वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और आविष्कारकों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • पुरस्कार के अंतर्गत 4 श्रेणियां होंगी- विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर और विज्ञान टीम।
  • इन पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रति वर्ष 14 जनवरी से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी के बीच आमंत्रित किए जाएंगे।
  • इन पुरस्कारों की घोषणा 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर की जाएगी।
  • पुरस्कार वितरण समारोह प्रति वर्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 13 क्षेत्रों में दिये जाएंगे।

ये 13 क्षेत्र हैं - भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरी विज्ञान, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी।