भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का निधन

  • 22 Sep 2023

भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का 21 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनका जन्म 1937 में बेल्लारी (कर्नाटक) में हुआ था।

  • शास्त्रीय नृत्यांगना सरोजा को वर्ष 2002 में पद्म श्री और वर्ष 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • सरोजा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शास्त्रीय नृत्य विद्यालय ‘गणेश नाट्यालय’ की स्थापना की थी।
  • उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की कविताओं सहित पौराणिक कथाओं और सामाजिक विषयों पर आधारित कई नृत्य-नाटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया था।
  • वैद्यनाथन को दिल्ली सरकार के साहित्य कला परिषद सम्मान और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है।
  • वैद्यनाथन को वर्ष 2006 में भारत कला सुदार (Purifier of Indian Art) की उपाधि से सम्मानित किया गया।
  • सरोजा वैद्यनाथन ने भरतनाट्यम और कर्नाटक संगीत पर कई किताबें लिखी हैं, जिनमें द क्लासिकल डांस ऑफ इंडिया, भरतनाट्यम - अ इन-डेप्थ स्टडी, कार्नाटक संगीतम और द साइंस ऑफ भरतनाट्यम शामिल हैं।