प्रथम भारत-इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास

  • 23 Sep 2023

भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित युद्धपोत ‘आईएनएस सह्याद्री’ ने 20- 21 सितंबर 2023 को रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के जहाजों और विमानों के साथ पहले त्रिपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया।

  • त्रिपक्षीय अभ्यास 3 समुद्री देशों को अपनी साझेदारी को मजबूत करने और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
  • इस अभ्यास में भाग लेने वाली नौसेनाओं को एक-दूसरे के अनुभव और विशेषज्ञता से लाभ उठाने का अवसर प्रदान किया।
  • अभ्यास में चालक दल के प्रशिक्षण और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने के लिए जटिल सामरिक और युद्धाभ्यास और हेलीकॉप्टरों की क्रॉस-डेक लैंडिंग आयोजित की गईं।
  • क्रॉस-डेक या क्रॉस-डेकिंग नौसेना के जहाजों के बीच संसाधनों के साझाकरण के उपयोग को संदर्भित करता है।
  • आईएनएस सह्याद्री, स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोजेक्ट-17 श्रेणी के मल्टीरोल स्टेल्थ फ्रिगेट्स का तीसरा पोत है, जो मझगांव डॉक लिमिटेड, मुंबई में निर्मित किया गया है।