स्टेट ऑफ द राइनो, 2023 रिपोर्ट

  • 23 Sep 2023

हाल ही में इंटरनेशनल राइनो फाउंडेशन (IRF) ने ‘स्टेट ऑफ द राइनो, 2023’ रिपोर्ट प्रकाशित किया है। स्टेट ऑफ द राइनो रिपोर्ट प्रति वर्ष सितंबर में प्रकाशित किया जाता है।

  • यह रिपोर्ट अफ्रीका और एशिया में 5 प्रकार के जीवित गैंडा प्रजातियों के वर्तमान जनसंख्या अनुमान एवं रुझान को दर्शाती है।
  • गैंडो के ये 5 प्रकार हैं :- अफ्रीका में सफेद गैंडा और काला गैंडा, एशिया में भारतीय गैंडा, जावा गैंडा और सुमात्रा गैंडा।
  • इंटरनेशनल राइनो फाउंडेशन (IRF) टेक्सास (अमेरिका) स्थित एक संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 1989में की गई।
  • इस रिपोर्ट में आवास संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी, और वन्यजीव तस्करी व्यवधान को संबोधित कर गैंडों की सुरक्षा के लिये एक समग्र रणनीति लागू करने की सिफारिश की गई है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :-

  • अवैध शिकार सभी 5 गैंडों की प्रजातियों के लिये खतरा है और कई क्षेत्रों में यह बढ़ गया है जिन्हें पहले लक्षित नहीं किया गया था।
  • दक्षिण अफ्रीका अपने सफेद गैंडों के अवैध शिकार से होने वाली विनाशकारी क्षति से जूझ रहा है।
  • पिछले कुछ दशकों में अवैध शिकार के कारण भारी नुकसान के बावजूद अफ्रीका में काले गैंडों की आबादी में वृद्धि हो रही है।
  • एशिया में वर्षा में वृद्धि और लंबी मानसून अवधि के कारण प्रत्यक्ष तौर पर गैंडों एवं मनुष्यों की अधिक मृत्यु हो सकती है।
  • बेहतर संरक्षण के परिणामस्वरूप भारत और नेपाल में एक सींग वाले गैंडों की आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है।
  • गैंडे के भोजन के लिए आवश्यक पौधे जलवायु परिवर्तन के कारण खत्म हो सकती है।