प्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

  • 27 Sep 2023

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 26 सितंबर 2023 को घोषणा की कि प्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को वर्ष 2021 के लिए 53वें दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

  • भारतीय सिनेमा जगत का यह सर्वोच्च सम्मान वहीदा रहमान को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।
  • वहीदा रहमान ने वर्ष 1971 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।
  • वर्ष 1972 में वहीदा को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया, वर्ष 2011 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
  • वहीदा रहमान को फिल्म गाइड (1965) और नील कमल (1968) में अपनी भूमिकाओं के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसे सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन, फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रस्तुत किया जाता है ।