ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी

  • 27 Sep 2023

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 26 सितंबर, 2023 को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी की।

  • आयोग द्वारा यह सिफारिश की गई कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पैतृक कृषि भूमि का उत्तराधिकार प्राप्त करने की अनुमति दी जाए, साथ ही उन्हें एक बहुउद्देश्यीय पहचान पत्र भी प्रदान किया जाए।
  • आयोग ने एलजीबीटीआई मुद्दों पर विभिन्न हितधारकों और आयोग के कोर समूह के सदस्यों के साथ व्यापक चर्चा के बाद यह परामर्शिका तैयार की है।
  • ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों को ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के अधिनियमन के माध्यम से मान्यता और कानूनी वैधता प्राप्त हुई है, जिसका उद्देश्य उनके अधिकारों का संरक्षण करना और उन्हें बनाए रखना है।
  • परामर्शिका में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, रोजगार, समावेशिता, कल्याण और शिकायत निवारण तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासनों द्वारा कार्रवाई के लिए 6 प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।