पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. एम.एस. गिल का निधन

  • 16 Oct 2023

भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन (CEC) आयुक्त डॉ. एम.एस. गिल का 15 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में निधन हो गया। डॉ. एम.एस गिल भारत के 11वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।

  • एम. एस. गिल को सिविल सेवक के रूप में असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2000 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • डॉ. गिल, यूपीए-1 की मनमोहन सिंह सरकार में खेल मंत्री भी रह चुके थे।
  • डॉ. गिल, टीएन शेषन के बाद 12 दिसंबर, 1996 से 13 जून, 2001 तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे।
  • वर्ष 1998 और 1999 में 12वीं और 13वीं लोक सभा के आम चुनाव डॉ. गिल के मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहते हुए ही आयोजित किए गए थे।
  • डॉ. गिल ने एन इंडियन सक्सेस स्टोरी: एग्रीकल्चर एंड कोऑपरेटिव्स' (An Indian Success Story: Agriculture and Co-operatives) नामक पुस्तक भी लिखी है।