‘अबूधाबी मास्‍टरः 2023’ बैडमिंटन प्रतियोगिता

  • 23 Oct 2023

भारतीय महिला युगल जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो तथा महिला एकल में उन्नति हुडा ने 22 अक्टूबर, 2023 को अपने-अपने मैच में ‘अबूधाबी मास्टरः 2023’ बैडमिंटन का खिताब जीता।

  • यह टूर्नामेंट 17-22 अक्टूबर, 2023 को युएई की राजधानी अबूधाबी में आयोजित किया गया था।
  • महिला युगल फाइनल में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी ने डेनमार्क की जूली फिनने-इप्सेन और माई सुरो को हराया।
  • महिला एकल के फाइनल में उन्नति हुडा ने भारत के ही सामिया इमाद फारूकी को हराकर खिताब जीता।
  • यह उन्नति का दूसरा बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) सुपर 100 वर्ल्ड टूर खिताब है।
  • उन्नति हुडा वर्ष 2022 में, ओडिशा ओपन में BWF टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनी थीं।