गगनयान का पहला टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1 )

  • 23 Oct 2023

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 21 अक्टूबर, 2023 को गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1 ) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

  • "गगनयान" क्रू मॉड्यूल (CM) के एक प्रारंभिक डिप्रेसराइज्ड संस्करण को एकल इंजन रॉकेट के साथ लगभग 17 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाया गया और इसके बाद अंतिम रूप से नीचे उतरने के लिए पैराशूट का उपयोग किया गया।
  • इस मिशन का उद्देश्य एक परीक्षण वाहन प्रदर्शन के माध्यम से गगनयान कार्यक्रम के लिए चालक दल की सफल लैंडिंग का प्रदर्शन करना था।
  • ‘क्रू मॉड्यूल’, रॉकेट में मौजूद एक पेलोड है, जो चालक दल के लिए अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे वातावरण के साथ रहने योग्य स्थान है।
  • गगनयान मिशन का उद्देश्य 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा पर मानव को अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाना है।
  • गगनयान देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2025 में 3 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजना है।