मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल द्वारा सम्मानित

  • 23 Oct 2023

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को 21 अक्टूबर, 2023 को अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड लॉ स्कूल ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'अवार्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप' से सम्मानित किया।

  • हार्वर्ड लॉ स्कूल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को यह सम्मान देने की घोषणा 11 जनवरी 2023 को की थी।
  • मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने 1982-83 में हार्वर्ड लॉ स्कूल से ही विधि एवं न्यायशास्त्र में स्नातकोत्तर (LLM) और 1983-86 में न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट (SJD) की उपाधि प्राप्त की है।