अशोक वासवानी, कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO नियुक्त

  • 23 Oct 2023

कोटक महिंद्रा बैंक ने सिटीग्रुप के पूर्व बैंकर अशोक वासवानी को अगले प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वासवानी उदय कोटक का स्थान लेंगे।

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक के MD और CEO के रूप में वासवानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
  • वासवानी की नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से 3 वर्ष की अवधि के लिए होगी। उनकी नियुक्ति 1 जनवरी, 2024 को होगी।
  • वर्तमान में, वासवानी पगाया टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। यह एक अमेरिकी-इजरायली एआई फिनटेक कंपनी है।