नंदिनी दास को ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार-2023

  • 03 Nov 2023

भारतीय मूल की लेखिका नंदिनी दास को वैश्विक सांस्कृतिक समझ के लिए 2023 ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • नंदिनी को यह अवार्ड उनकी पुस्तक 'कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ एम्पायर' के लिए प्रदान किया गया है।
  • इस पुस्तक में मुग़ल दरबारों में इंग्लैंड के पहले राजनयिक मिशन के माध्यम से ब्रिटेन और भारत के संबंधों की घटनाओं का वर्णन किया गया है।
  • नंदिनी, ऑक्सफर्ड विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य की प्रोफेसर हैं।
  • वैश्विक सांस्कृतिक समझ के लिए ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार, जिसे पहले नायेफ अल-रोधन पुरस्कार के रूप में जाना जाता था, वर्ष 2013 में स्थापित किया गया था।
  • यह पुरस्कार गैर-काल्पनिक साहित्य के असाधारण कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।