हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2023 में शिव नाडर शीर्ष पर

  • 03 Nov 2023

2 नवंबर, 2023 को ‘एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2023’ (EdelGive Hurun India Philanthropy List 2023) जारी की गई। इसमें HCL के को-फाउंडर शिव नाडर शीर्ष स्थान पर हैं।

  • शिव नाडर ने वित्त वर्ष 2023 में 2,042 करोड़ रुपए का दान दिया, अर्थात प्रति दिन 5.6 करोड़ रुपए उन्होंने दान किए।
  • नाडर के बाद विप्रो के फाउंडर-चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं, जिन्होंने 1,774 करोड़ रुपए का दान दिया।
  • जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ (37) सबसे कम उम्र के दानवीर हैं। निखिल ने अपने भाई और जेरोधा के सीईओ नितिन कामथ (44) के साथ मिलकर 110 करोड़ रुपए का दान दिया।
  • इस सूची में 119 दानवीरों को शामिल किया गया है, जिन्होंने वित्त वर्ष 2023 में 8,445 करोड़ रुपए का दान दिया।