बंगलादेश की साइमा वाजिद WHO में दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक

  • 04 Nov 2023

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ साइमा वाजिद को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय निदेशक के रूप में नामित किया गया है।

  • इस पद के लिए 1 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में हुए चुनाव में उन्हे नेपाल के शम्भू प्रसाद आचार्य से छह वोट अधिक मिले।
  • साइमा वाजिद ने ऑटिज्म तथा मानसिक रोगों के क्षेत्र में व्यापक काम किया है, जो श्रीलंका में जन-स्वास्थ्य नियमों में सुधार के आधार बने।
  • इस आधार पर ही श्रीलंका में मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 2018 और 2020-25 के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य रणनीतिक योजना लागू की गई।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के वर्तमान दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय निर्देशक खेत्रपाल सिंह 1 फरवरी, 2024 को सुश्री वाजिद को कार्यभार सौंपेंगे।
  • भारत उन देशों में शामिल रहा है, जिन्होंने इस चुनाव से बहुत पहले ही बंगलादेश के उम्मीदवार के लिए समर्थन व्यक्त किया था।