दीनानाथ राजपूत को रोहिणी नैय्यर पुरस्कार

  • 04 Nov 2023

पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीनानाथ राजपूत को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • पुरस्कार विजेता दीनानाथ राजपूत ने 6,000 से अधिक आदिवासी महिलाओं को नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में अपनी उपज बेचने और विपणन करने में मदद की है।
  • दीनानाथ राजपूत ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केवल महिलाओं के लिए किसान उत्पादक संगठन (FPO) की स्थापना की है।
  • राजपूत के प्रमुख कार्यों में, महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह बनाना, कुशल खेती के तरीके सिखाना, कोल्ड स्टोरेज बुनियादी ढांचे का निर्माण करना और महिलाओं को उनके उत्पादों और सेवाओं में विविधता लाने में मदद करना शामिल है।
  • भारत की प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों में से एक रोहिणी नैय्यर की स्मृति में स्थापित रोहिणी नैय्यर पुरस्कार ग्रामीण विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिवर्ष 40 वर्ष से कम व्यक्ति को प्रदान किया जाता है।
  • ग्रामीण उत्थान के प्रति उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता का प्रतीक यह पुरस्कार 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ दिया जाता है।