सामयिक - 20 May 2024

पीआईबी न्यूज अंतरराष्ट्रीय

आंद्रेज प्लेंकोविक तीसरी बार क्रोएशिया के पीएम


17 मई, 2024 को क्रोएशियाई संसद ने प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक के नेतृत्व वाली यूरोपियन क्रोएशियन डेमोक्रेटिक यूनियन (HDZ) पार्टी के प्रभुत्व वाली सरकार को मंजूरी दे दी।

  • प्रधानमंत्री के रूप में आंद्रेज प्लेंकोविक का यह तीसरा कार्यकाल है।
  • वे 19 अक्टूबर, 2016 से क्रोएशिया के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
  • उन्होंने 17 जुलाई, 2016 से यूरोपीय पीपुल्स पार्टी के सदस्य क्रोएशियाई डेमोक्रेटिक यूनियन (HDZ) का नेतृत्व किया है।
  • उनके नेतृत्व में HDZ ने 2016, 2020 और 2024 में लगातार तीन चुनावी जीत हासिल कीं।
  • क्रोएशिया ‘दक्षिण पूर्व यूरोप’ यानी बाल्कन में पानोनियन प्लेन और भूमध्य सागर के बीच बसा एक देश है।
  • क्रोएशिया की राजधानी ज़ाग्रेब (Zagreb) है एवं यह 1 जुलाई, 2013 से यूरोपियन यूनियन का सदस्य देश है।

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

विश्व की दो सबसे ऊंची टैंक मरम्मत सुविधाएं स्थापित


हाल ही में, भारतीय सेना ने चीन सीमा के निकट पूर्वी लद्दाख में 14,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर विश्व की दो सबसे ऊंची टैंक मरम्मत सुविधाएं स्थापित की हैं।

  • ये सुविधाएं, पूर्वी लद्दाख में ‘वास्तविक नियंत्रण रेखा’ (LAC) के निकट न्योमा एवं दौलत बेग ओल्डी (DBO) सेक्टर में स्थित हैं।
  • पूर्वी लद्दाख में यह स्थान टैंक और पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों के लिए विश्व का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है।
  • भारतीय सेना उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां सर्दियों में तापमान बेहद कम होता है, T-90 और T-72 टैंक एवं K-9 वज्र स्व-चालित हॉवित्जर आदि को रखने के लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है।
  • ये सुविधाएं ऊबड़-खाबड़ इलाकों और शून्य से 40 डिग्री नीचे तापमान वाले चुनौतीपूर्ण मौसम में भी लड़ाकू बेड़े को परिचालन के लिए तैयार रखती हैं।
  • अप्रैल-मई 2020 में चीनी आक्रामकता के बाद भारत एवं चीन के मध्य गतिरोध शुरू होने के बाद पूर्वी लद्दाख में बड़ी संख्या में टैंक तथा लड़ाकू वाहनों के साथ-साथ क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल जैसे भारतीय निर्मित बख्तरबंद वाहनों को तैनात किया गया है।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में समुद्र तल से 13,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित किस सुरंग को इंटरनेशनल बुक ऑफ ऑनर, इंग्लैंड द्वारा आधिकारिक तौर पर देश की सबसे ऊंची सुरंग के रूप में मान्यता प्रदान की गई है? -- सेला सुरंग
 आधुनिक इतिहास में संभवतः अपने सभी ग्लेशियर खोने वाला पहला देश कौन बन गया है? -- वेनेजुएला
 हाल ही में, किसने चीन सीमा के निकट पूर्वी लद्दाख में 14,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर विश्व की दो सबसे ऊंची टैंक मरम्मत सुविधाएं स्थापित की हैं? -- भारतीय सेना
 16 मई, 2024 को किसने 25 मई, 2024 से सिक्किम राज्य में एक ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-संचालित यातायात प्रबंधन शुरू करने की घोषणा की? -- सिक्किम परिवहन विभाग
 17 मई, 2024 को किस देश को 2027 महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए चुना गया?  -- ब्राजील
 17 मई, 2024 को क्रोएशियाई संसद ने किसके नेतृत्व वाली यूरोपियन क्रोएशियन डेमोक्रेटिक यूनियन (HDZ) पार्टी के प्रभुत्व वाली सरकार को मंजूरी दे दी? -- प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक
 18 मई, 2024 को पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय (MOPSW) ने किस थीम के साथ ‘समुद्री क्षेत्र में महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ मनाया? -- सुरक्षित क्षितिज: समुद्री सुरक्षा के भविष्य को आकार देने में महिलाएं
 18 मई, 2024 को किसने बेलारूस की एरीना सबालेंका को फाइनल में 6-2, 6-3 से हराकर अपना तीसरा इटालियन ओपन का ख़िताब जीता? -- पोलैंड की इगा स्विएटेक
 ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी एवं विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियन की पूर्वी अजरबैजान प्रांत के पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कब मृत्यु हो गई?  -- 19 मई, 2024
 19 मई, 2024 ब्लू ओरिजिन के एनएस-25 अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री कौन बन गए है? -- एड ड्वाइट
 19 मई, 2024 को कौन ब्लू ओरिजिन के एनएस-25 मिशन के चालक दल में शामिल होकर ‘पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक’ बन गए?  -- गोपी थोटाकुरा

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें