सामयिक - 30 June 2025
यूरोप में अभूतपूर्व हीटवेव: स्पेन में 46°C तापमान
हाल ही में, यूरोप में एक अभूतपूर्व हीटवेव ने तापमान के नए रिकॉर्ड स्थापित किए, स्वास्थ्य चेतावनियां जारी की गईं और कई देशों में जंगल की आग भड़क उठी है ।
मुख्य तथ्य:
- स्पेन में रिकॉर्ड तापमान: दक्षिणी स्पेन के एल ग्रानाडो में तापमान 46°C दर्ज हुआ, जो जून महीने का सर्वोच्च तापमान है; इससे पहले 1965 में सेविले में 45.2°C का रिकॉर्ड था।
- स्वास्थ्य चेतावनियां: पुर्तगाल, इटली, क्रोएशिया के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी हैं, जबकि पश्चिमी और मध्य यूरोप के अधिकांश हिस्सों में एम्बर वॉर्निंग्स सक्रिय हैं; इटली के 21 शहरों में उच्च सतर्कता, अस्पतालों में हीटस्ट्रोक के मामले बढ़े।
- जंगल की आग का खतरा: ग्रीस में जंगल की आग का खतरा बढ़ गया है; कई अन्य देशों में भी आग की घटनाएं हुई हैं।
- लंदन में गर्मी: लंदन में तापमान 35°C तक पहुंच सकता है।
- भविष्य की चेतावनी: विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह जून यूरोप का अब तक का सबसे गर्म जून हो सकता है, और जलवायु परिवर्तन के कारण भविष्य में और भी गंभीर हीटवेव की संभावना है।
सिंथेटिक ह्यूमन जीनोम परयोजना
29 जून 2025 को, ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने सिंथेटिक ह्यूमन जीनोम परियोजना (Synthetic Human Genome Project (SynHG)) की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य शून्य से मानव डीएनए का निर्माण करना है।
मुख्य तथ्य:
- मानव जीनोम प्रोजेक्ट (HGP): 1990-2003 के बीच 2,800 से अधिक वैज्ञानिकों ने मानव जीनोम का लगभग पूरा अनुक्रमण किया, जिसमें 3.1 बिलियन बेस में से 92% कवर किया गया। इस परियोजना की लागत $2.7 बिलियन थी।
- SynHG का उद्देश्य: HGP ने मानव जीनोम को "पढ़ा" था, जबकि SynHG इसे "लिखने" का प्रयास करेगा, यानी मानव DNA के बड़े हिस्सों का निर्माण करेगा।
- परियोजना की अवधि और सहयोगी संस्थान: अगले पांच वर्षों में ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज समेत चार संस्थान इस परियोजना पर काम करेंगे।
- सुरक्षा और नैतिकता: फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट के प्रो. रॉबिन लोवेल-बैज ने इस परियोजना की उपयोगिता के साथ-साथ सुरक्षा, जोखिम और सामाजिक मूल्यों पर भी जोर दिया है।
- विवाद और चिंताएं: इस परियोजना को "डिज़ाइनर बेबीज" बनाने के जोखिम के कारण विवादित माना जा रहा है, जो यूजेनिक्स के करीब है, साथ ही इंजीनियर्ड माइक्रोब्स के पर्यावरणीय खतरे भी चिंता का विषय हैं।
भारत में शिशु मृत्यु दर में गिरावट
28 जून 2025 को, संयुक्त राष्ट्र इंटर-एजेंसी समूह की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने शिशु मृत्यु दर में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की है।
मुख्य तथ्य:
पांच वर्ष से कम आयु में मृत्यु दर (U5MR):भारत में पांच वर्ष से कम आयु में मृत्यु दरमें 78% गिरावट आई, जबकि वैश्विक गिरावट 61% रही; यह सुधार 1990-2023 की अवधि में हुआ।
नवजात मृत्यु दर (NMR): NMR में 70% की कमी आई, जो वैश्विक गिरावट (54%) से काफी बेहतर है।
शून्य-खुराक बच्चों में कमी: टीकाकरण अभियानों के कारण शून्य-खुराक बच्चों का प्रतिशत 2023 के 0.11% से घटकर 2024 में 0.06% रह गया।
सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP):भारत प्रतिवर्ष 2.9 करोड़ गर्भवती महिलाओं और 2.6 करोड़ शिशुओं को निःशुल्क टीकाकरण सेवाएँ प्रदान करता है।
वैश्विक तुलना: भारत ने मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) में 86% गिरावट (2023 में 80 प्रति लाख जन्म) हासिल की, जबकि वैश्विक गिरावट 48% रही।
भारत का पहला स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR)-आधारित परमाणु ऊर्जा संयंत्र किस राज्य में स्थापित किया जाएगा? -- बिहार (केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने घोषणा की है कि बिहार अपना पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) प्रौद्योगिकी का उपयोग करके स्थापित करेगा। ये रिएक्टर पारंपरिक परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की तुलना में छोटे और अधिक लचीले होते हैं। ये 300 मेगावाट (MW) तक की बिजली उत्पादन क्षमता वाले होते हैं ।) |
अटल मिशन फॉर रेजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT) ने 25 जून 2025 को कितने वर्ष पूरे किए? -- 10 वर्ष ( भारत ने शहरी विकास में एक बड़ा मील का पत्थर चिह्नित किया क्योंकि अटल मिशन फॉर रेजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT) ने 25 जून, 2025 को 10 साल पूरे किए।) |
मिजोरम और गोवा के बाद 'ULLAS - न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम' के तहत पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त करने वाला तीसरा भारतीय भारत कौन है? -- त्रिपुरा ( त्रिपुरा को मिजोरम और गोवा के बाद 'ULLAS (अंडरस्टैंडिंग ऑफ लाइफलोंग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसाइटी) - न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम' के तहत भारत का तीसरा पूरी तरह कार्यात्मक साक्षर राज्य घोषित किया गया है, जो 'विकसित भारत @2047' विजन में योगदान देता है।) |
किस राज्य साकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी में वर्गीकृत करने की घोषणा की है? -- असम सरकार ( असम सरकार ने घोषणा की है कि ट्रांसजेंडर समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा, जिससे उन्हें शिक्षा और रोजगार में आरक्षण और ओबीसी कल्याण योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित होगी। यह ट्रांसजेंडर अधिकारों की पहली राज्य-स्तरीय मान्यता है।) |
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा 2026 में भारत का पहला अखिल भारतीय घरेलू आय सर्वेक्षण किसकी अध्यक्षता में एक तकनीकी विशेषज्ञ समूह द्वारा निर्देशित किया जाएगा? -- सुरजीत भल्ला ( सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने घोषणा की है कि 2026 में भारत का पहला अखिल भारतीय घरेलू आय सर्वेक्षण सुरजीत भल्ला, पूर्व आईएमएफ कार्यकारी निदेशक की अध्यक्षता में एक तकनीकी विशेषज्ञ समूह (TEG) द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य आय वितरण में महत्वपूर्ण डेटा अंतराल को भरना है।) |
भारत सरकार द्वारा किशोरियों को व्यावसायिक कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए लॉन्च की गई पायलट पहल 'NAVYA' किस स्थान से शुरू की गई है? -- सोनभद्र, उत्तर प्रदेश (भारत सरकार ने 'विकसित भारत@2047' विजन के तहत, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश में 'NAVYA' (नर्चरिंग एस्पिरेशंस थ्रू वोकेशनल ट्रेनिंग फॉर यंग एडोलसेंट गर्ल्स) नामक एक पायलट पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य किशोरियों को गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।) |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें