सामयिक
खेल समाचार :
शैली सिंह ने एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया
शैली सिंह ने बेंगलुरू में आयोजित इंडियन ग्रां प्री-4 में महिलाओं की लंबी कूद में जीत कर एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।
- 6.76 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ, अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद भारत की दूसरी सबसे लंबी छलांग लगाने वाली खिलाड़ी हैं।
- रजत पदक जीतने वाली नयना जेम्स ने भी 6.53 मीटर की छलांग लगाकर एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानकों को पूरा किया।
- एशियाई खेल 2023 इस साल के अंत में हांग्जो, चीन में आयोजित किया जायेगा।
गैरी बैलेंस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर गैरी बैलेंस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। गैरी ने इंग्लैंड और ज़िम्बाब्वे दोनों ही देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है।
- बैलेंस ने हाल ही में अपने मूल देश जिम्बाब्वे के साथ अपने करियर को फिर से शुरू किया था।
- बैलेंस ने साल 2014 और साल 2017 के बीच इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट मैचों में चार शतक बनाए थे।
- बैलेंस दो अलग-अलग देशों की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए शतक जमाने वाले विश्व क्रिकेट के दूसरे बल्लेबाज हैं।
- बैलेंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केपलर वेसल्स यह उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर थे।
- बैलेंस ने 24 टेस्ट मैच में 40.31 की औसत और 47.63 की स्ट्राइक रेट से 1,653 रन बनाए थे।
- 21 वनडे मैच में उन्होंने 25.22 की औसत और 71.04 की स्ट्राइक रेट से 454 रन बनाए।
- बैलेंस ने 2014 में इंग्लैंड की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड से 23 टेस्ट में 37.45 की औसत से 4 शतकों के सहारे 1,498 रन बनाए।
विजडन टी20 प्लेयर ऑफ -2023
विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक ने साल के टॉप-5 क्रिकेटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।
- हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में स्थान बनाने वालीं भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं।
- इस लिस्ट में कौर के अलावा, टॉम ब्लंडेल (न्यूजीलैंड), बेन फोक्स (इंग्लैंड), डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) और मैथ्यू पॉट्स (इंग्लैंड) के नाम भी मौजूद हैं।
- इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पुरुष खिलाड़ियों में साल 2022-23 के लिए विश्व का सबसे शानदार क्रिकेटर चुना गया है। महिला क्रिकेटर्स में ये पुरस्कार बेथ मूनी को मिला है।
- विजडन 1889 से हर साल यह लिस्ट जारी कर रहा है।
नित्या श्री सुमति ने ब्राजील पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में दो स्वर्ण जीते
भारत की नित्या श्री सुमति ने ब्राजील पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पेरू की गिउलियाना पोवेदा फ्लोरेस को हराकर दो स्वर्ण पदक जीते।
- 18 वर्ष की नित्या ने ‘एसएच छह’ महिला एकल के फाइनल में पोवेदा फ्लोरेस को 22-20 21-11 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
- नित्या ने इसी श्रेणी की मिश्रित युगल फाइनल में शिवराजन सोलाईमलाई के साथ जोड़ी बनाकर हांगकांग की चू मान काई और चोई विंग केई की जोड़ी को हराक्र स्वर्ण जीता ।
- ‘एसएच छह श्रेणी’ में छोटे कद के विकार वाले प्रतियोगी भाग लेते है।
- पुरुष डबल्स में प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने स्वर्ण पदक जीते।
- सिंगल्स में प्रमोद ने रजत और सुकांत ने कांस्य पदक जीते।
अमन सहरावत ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीता
13 अप्रैल, 2023 को भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
- सहरावत ने किर्गिस्तान के अल्माज समनबेकोव को 9-4 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
- भारत को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2023 में अमन ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
- अमन सहरावत इससे पहले वर्ष 2022 में स्पेन में आयोजित अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
- भारत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में दो फ्रीस्टाइल पदक, चार ग्रीको-रोमन पदक और सात महिला कुश्ती पदक के साथ 13 पदक जीते है।
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप :- यह एशियाई कुश्ती महासंघ (एडब्ल्यूएफ) द्वारा आयोजित एक वार्षिक कुश्ती प्रतियोगिता है। पहली एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 1979 में तेहरान, ईरान में आयोजित की गई थी।
आईपीएल में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी हर्षल पटेल
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी हर्षल पटेल सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं। आईपीएल 2023 में 10 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए एक मैच में उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की है।
- हर्षल पटेल ने यह उपलब्धि अपने आईपीएल करियर की 79वीं पारी में प्राप्त किया है।
- इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम था जिन्होंने 81वीं पारी में प्राप्त किया था।
- आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 100 विकेट का रिकॉर्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम है, जिन्होंने आईपीएल के 70 मैचों में ही अपने 100 विकेट लिए थे।
- हर्षल पटेल आईपीएल में ऐसे दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक पारी में 2 मेडन ओवर फेकें है। इससे पहले मोहम्मद सिराज ने यह उपलब्धि पाई थी।
सबसे तेज 100 आईपीएल विकेट लेने वाले गेंदबाज:-
खिलाड़ी | पारियां |
लसिथ मलिंगा | 70 |
हर्षल पटेल | 79 |
भुवनेश्वर कुमार | 81 |
राशिद खान | 83 |
अमित मिश्रा | 83 |
डी गुकेश ने विश्व शतरंज आर्मगेडन एशिया और ओशिनिया इवेंट जीता
9 अप्रैल, 2023 को भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने पूर्व विश्व रैपिड चैंपियन उज्बेकिस्तान के नोरिदबेक अब्दुसातरोव को फाइनल में हराकर विश्व शतरंज आर्मागेडन एशिया एवं ओसनिया स्पर्धा जीत ली।
- गुकेश और अब्दुसातरोव दोनों ने सितंबर में आर्मागेडन के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई है।
- इस प्रतियोगिता में पूर्व विश्व क्लासिकल चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक, डेनियल दुबोव, यंगी यू (चीन), विदित गुजराती व कार्तिकेयन मुरली (दोनों भारत) और परम मघसूदलू (ईरान) शामिल थे।
- गुकेश ने वर्ष 2022 में एमचेस ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया था। मैग्नस कार्लसन विश्व के नंबर एक खिलाड़ी हैं।
- गुकेश विश्व चैंपियन को हराने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।
गुकेश डी :- गुकेश एक भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं। वह "ग्रैंडमास्टर" खिताब पाने वाले विश्व के दूसरे और भारत के पहले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।
प्रियांशु राजावत ने ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता
भारत के प्रियांशु राजावत ने 9 अप्रैल 2023 को फ्रांस में ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत ली है।
- भारत के प्रियांशु राजावत ने ओरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
- प्रियांशु ने पुरुष सिंगल्स फाइनल में डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन को 21-15, 19-21, 21-16 से हराया।
- वर्ष 2022 में थॉमस कप जीतने वाली भारतीय सदस्य रहे राजावत पहली बार सुपर 300 टूर स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे और खिताब जीतने में सफल रहे।
धावक लशिंडा डेमस को एक दशक बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक
संयुक्त राज्य अमेरिका की एक धावक लशिंडा डेमस को ओलंपिक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है और चेकोस्लोवाकिया की ज़ुज़ाना हेजनोवा को रजत पदक और जमैका की कालीज़ स्पेंसर को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इन्हें 2012 के लंदन ओलंपिक के लिए यह पदक प्रदान किया गया ।
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने रूसी डोपिंग घोटाले में शामिल होने के कारण 400 मीटर बाधा दौड़ में मूल स्वर्ण पदक विजेता नताल्या अंत्युख को उनके पदक से हटा दिया।
- अंत्युख ने लंदन ट्रैक पर डेमस को सिर्फ 0.07 सेकंड से हराया था।
- मास्को परीक्षण प्रयोगशाला डेटाबेस के साक्ष्य ने एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट को जुलाई 2012 से जून 2013 तक अंत्युख के परिणामों को अयोग्य घोषित करने की अनुमति दी।
- लंदन ओलंपिक 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 तक लंदन में आयोजित किया गया था।
पूर्व क्रिकेटर सलीम दुरानी का निधन
भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सलीम दुरानी का 2 अप्रैल को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
- वह अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर थे। उन्हें यह सम्मान वर्ष 1961 में दिया गया था।
- दुरानी ने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले और 1202 रन बनाए और 75 विकेट लिए हैं।
- प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में दुरानी के 170 मैच में 8545 रन और 484 विकेट है।
- 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अहम योगदान दिया था।
- उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 1973 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
- संन्यास के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा था। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'चरित्र' में काम किया था।