- होम
 - सामयिक
 - समसामयिकी प्रश्न
 - अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन
 
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की चौथी आम सभा आयोजित की गई थी। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- इंटरनेशनल सोलर एलाइंस का शुभारंभ फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 नवंबर, 2015 को पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के 21 वें सत्र (UNFCCC-COP21) के दौरान की गई थी।
 - इस संगठन का अंतरिम सचिवालय नई दिल्ली में बनाया गया है।
 - इस संगठन का उद्देश्य ISA सदस्य देशों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये प्रमुख चुनौतियों का साथ मिलकर समाधान निकलना है।
 
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
| A | 
                                  केवल 1 
                                 | 
                            |
| B | 
                                 केवल 1 और 2 
                                 | 
                            |
| C | 
                                  1 और 3 
                                 | 
                            |
| D | 
                                 1, 2 और 3 
                                 | 
                            |
Explanation :
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन एक संधि-आधारित अंतरराष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन है। इस संगठन का शुभारंभ फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीद्वारा 30 नवंबर, 2015 को पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के 21 वें सत्र (UNFCCC-COP21) के दौरान की गई थी।वर्तमान में 122 देश इसके सदस्य हैं और 87 देशों ने आईएसए के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें से 67 देशों ने अनुसमर्थन पत्र भी जमा कर दिये हैं। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की कल्पना कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच में पूरी तरह से या आंशिक रूप से स्थित सौर-संसाधन संपन्न देशों के गठबंधन के रूप में की गई थी। इसका उद्देश्य इस देशों की विशेष ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा के साधन के रूप में सौर ऊर्जा के उपयोग को आगे बढ़ाना है। यह गठबंधन जीवाश्म ईंधन पर ऊर्जा की निर्भरता को खत्म कर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देता है।
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




