यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों की घोषणा


वर्तमान में, भारत में 38 विश्व विरासत स्थल हैं। संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सभी स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की संरक्षण नीति के अनुसार संरक्षित हैं।

  • वर्तमान में, भारत में 42 स्थल अस्थायी सूची के तहत सूचीबद्ध हैं, जो कि विश्व विरासत स्थल के रूप में अभिलेखित किए जाने के लिए एक पूर्वापेक्षित शर्त है।
  • धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर'को 2019-2020 में नामांकन के लिए प्रस्तुत किया गया है।
  • 'शांतिनिकेतन, भारत'और 'सेक्रेड एनसेंबल ऑफ होयसाल्स'(Sacred Ensemble of Hoysalas) के नामांकन डोजियर वर्ष 2021-22 चक्र के लिए यूनेस्को को प्रस्तुत किए गए हैं।
  • विश्व विरासत सूची / अस्थायी सूची के संबंध में स्थलों में विस्तार एक सतत प्रक्रिया है और स्थलों को संचालनात्मक दिशा-निर्देशों के तहत मानदंड पूरा करने की उनकी क्षमता और असाधारण वैश्विक मूल्यों के प्रमाणीकरण के आधार पर चुना जाता है।