कृषि कार्य में संलग्न महिलाएं


भारत के महापंजीयक द्वारा आयोजित जनगणना 2011 के अनुसार, महिलाओं की भागीदारी खेतिहर (मुख्य और सीमांत) के रूप में 3.60 करोड़ (30.33%) और महिला कृषि श्रमिक (मुख्य और सीमांत) के रूप में 6.15 करोड़ (42.67%) है।

  • कृषि जनगणना (2015-16) के अनुसार, देश में कुल परिचालन जोतधारक महिलाओं की संख्या 20.44 मिलियन अनुमानित है।
  • भारत सरकार ने कृषि में महिलाओं की समस्याओं और मुद्दों के समाधान के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत भुवनेश्वर, ओडिशा में केंद्रीय कृषि महिला संस्थान (Central Institute for Women in Agriculture: CIWA) की स्थापना की है।