विश्व की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महिला प्रमुख- शेख़ हसीना

  • 07 Nov 2023

टाइम मैगजीन ने हाल ही में विश्व की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महिला प्रमुख के तौर पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपनी कवर स्टोरी में प्रदर्शित किया है।

  • शेख हसीना पहले वर्ष 1996 से 2001 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं। उसके बाद वर्ष 2009 से देश की प्रधानमंत्री हैं। इस तरह वे विश्व में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली महिला हैं।
  • इस संदर्भ में शेख हसीना, मार्गरेट थैचर और इंदिरा गांधी जैसी प्रतिष्ठित महिला नेताओं से आगे हैं।
  • हसीना की उपलब्धियों में से एक पुनरुत्थानवादी इस्लामवादियों और बांग्लादेशी राजनीति में सैन्य हस्तक्षेप को कम करने में उनकी सफलता है।
  • हसीना ने पिछले दो चुनाव क्रमशः 84 प्रतिशत और 82 प्रतिशत वोट के साथ जीते, जो बांग्लादेशी मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।
  • हसीना के शासन के तहत, बांग्लादेश की जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो वर्ष 2006 में 71 बिलियन डॉलर से बढ़कर वर्ष 2022 में 460 बिलियन डॉलर हो गई, जिससे यह भारत के बाद दक्षिण एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई।