स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत 'सूरत' के क्रेस्ट का अनावरण

  • 07 Nov 2023

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा 6 नवंबर, 2023 को सूरत में भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत 'सूरत' के क्रेस्ट (Crest) का अनावरण किया गया। किसी जहाज क्रेस्ट, एक तरह का प्रतीक चिन्ह होता है।

  • यह पहली बार है कि किसी युद्धपोत के प्रतीक चिन्ह का अनावरण उसी शहर में किया गया है, जिसके नाम पर इसका नामकरण किया गया है।
  • निर्माणाधीन युद्धपोत ‘सूरत’ के क्रेस्ट पर सूरत के हजीरा का प्रसिद्ध प्रकाशस्तंभ, एक एशियाई शेर और लहरों को दर्शाया गया है।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस पोत का जलावतरण मुंबई में 17 मार्च, 2022 को किया गया था। यह गुजरात के किसी भी शहर के नाम पर रखा जाने वाला पहला युद्धपोत है।
  • निर्माणाधीन नवीनतम फ्रंटलाइन युद्धपोत परियोजनाओं के तहत अगली पीढ़ी के 4 स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोतों का निर्माण किया गया है। इसमें ‘सूरत’ चौथा और आखिरी पोत है।
  • यह युद्धपोत वर्तमान समय में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई में निर्माणाधीन है।