भारत-ओपेक ऊर्जा वार्ता की छठी उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

  • 14 Nov 2023

भारत और पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) के बीच ऊर्जा वार्ता की छठी उच्च-स्तरीय बैठक 9 नवंबर, 2023 को ऑस्ट्रिया के वियना में स्थित ओपेक सचिवालय में आयोजित की गई।

  • बैठक की सह-अध्यक्षता ओपेक के महासचिव हैथम अल घैस और भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की।
  • बैठक में तेल व ऊर्जा बाजारों से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें उपलब्धता, सामर्थ्य और स्थिरता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
  • भारत-ओपेक ने ऊर्जा उद्योग के लिए लघु, मध्यम और दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर चर्चा की और वैश्विक आर्थिक विकास व ऊर्जा मांग में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया।
  • भारत-ओपेक ऊर्जा वार्ता की अगली उच्चस्तरीय बैठक वर्ष 2024 के दौरान भारत में आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की गई।
  • बता दें कि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है।