संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन : कॉप 28

  • 14 Dec 2023

30 नवंबर से 13 दिसंबर, 2023 तक यूएई के दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के 28वें सत्र ‘कॉप28’ (COP28) का आयोजन किया गया।

  • सम्मेलन में 197 देशों के 25,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। विश्व की 80% से अधिक जनसंख्या अब जलवायु प्रतिबद्धताओं के दायरे में है।
  • COP28 के अन्तिम दस्तावेज़ में, एक अभूतपूर्व कदम के रूप में देशों से "जीवाश्म ईंधन से परे संक्रमण" (Transition Away from Fossil Fuels) की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया गया।

समझौते के मुख्य बिंदु:

  • इस बैठक में शामिल देश, ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस के भीतर रखने के लिए एक मजबूत कार्य योजना पर सहमत हुए।
  • पहली बार, जलवायु परिवर्तन के कारण कमजोर देशों को होने वाले नुकसान और क्षति से निपटने के लिए एक समर्पित कोष की स्थापना की गई।
  • विकासशील देशों में जलवायु कार्रवाई का समर्थन करने के लिए 83 बिलियन डॉलर से अधिक की नई वित्तीय प्रतिबद्धताएं जुटाई गईं।
  • इसमें जलवायु समाधानों के लिए समर्पित एक नया सार्वजनिक-निजी निवेश मंच- अल्टेरा का शुभारंभ शामिल है।
  • तेल और गैस कंपनियों ने मीथेन उत्सर्जन को कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश करने के लिए महत्वाकांक्षी प्रतिबद्धताएं व्यक्त कीं।
  • "यूएई आम सहमति" (UAE Consensus) नामक यह घोषणा समावेशिता की नींव पर बनाई गई, जिसमें देशज लोगों, युवाओं और ग्लोबल साउथ सहित सभी हितधारकों ने अपनी आवाज रखी।