कबीर बेदी को इटली का 'ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित

  • 14 Dec 2023

भारतीय अभिनेता कबीर बेदी को इटली के नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया है।

  • ऑर्डर ऑफ मेरिट सशस्त्र बलों, विज्ञान, कला, साहित्य या संस्कृति के विकास में विशिष्ट सेवा को मान्यता देता है।
  • कबीर भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों से शुरुआत की, हॉलीवुड फिल्मों में काम किया और यूरोप में स्टार बन गए।
  • कबीर इटली में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कई इटालियन फिल्मों में काम किया है।
  • कबीर बेदी को यूरोप में लोकप्रिय इतालवी टीवी मिनीसीरीज में समुद्री डाकू सैंडोकन की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
  • जेम्स बॉन्ड की 1983 में बनी फिल्म ऑक्टोपस्सी (Octopussy) में बेदी ने खलनायक गोबिंदा की भूमिका निभाई।