बान की मून को दिवाली फाउंडेशन यूएसए’ द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार

  • 14 Dec 2023

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून को ‘दिवाली फाउंडेशन यूएसए’ द्वारा आयोजित ‘2023 दिवाली स्टैम्प द पावर ऑफ वन अवार्ड’ समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • बान की मून वर्ष 2007 से 2016 तक संयुक्त राष्ट्र के आठवे महासचिव रहे।
  • यह पुरस्कार निस्वार्थ व्यक्तियों को सभी के लिए एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया बनाने में उनकी मदद के लिए दिए जाते हैं। उन्हें 'कूटनीति का ऑस्कर' कहा जाता है।
  • दिवाली स्टैम्प द पावर ऑफ वन अवार्ड की स्थापना दिवाली फाउंडेशन यूएसए ने 2017 में की थी।

अन्य 3 पुरस्कार विजेता:-

  • संयुक्त राष्ट्र में बोस्निया और हर्जेगोविना के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत मिरसादा कोलाकोविक
  • संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण कोरिया के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि राजदूत, किम सूक
  • 72वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष और बेलग्रेड-प्रिस्टिना वार्ता के लिए यूरोपीय संघ के विशेष प्रतिनिधि, मिरोस्लाव लाजकक