COP28 में ग्लोबल रिवर सिटीज़ एलायंस (GRCA) का शुभारंभ

  • 14 Dec 2023

भारत के रिवर सिटीज़ एलायंस से प्रेरित होकर 9 देशों ने 10 दिसंबर, 2023 को दुबई में आयोजित कॉप28 सम्मेलन में 'ग्लोबल रिवर सिटीज़ एलायंस'(GRCA) शुभारंभ किया।

  • यह शहरी क्षेत्रों में नदी-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने के लिए एवं नेटवर्क बनाने के लिए एक मंच है।
  • इस एलायंस में भारत के अतिरिक्त 8 अन्य देश - डेनमार्क, कंबोडिया, जापान, भूटान, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, मिस्र और घाना शामिल हैं।
  • एलायंस के वैश्विक विस्तार में नीदरलैंड से डेन हाग, ऑस्ट्रेलिया से एडिलेड और हंगरी से स्ज़ोलनोक जैसे नदी शहरों को शामिल किया गया।
  • जीआरसीए, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) के सहयोग से एनएमसीजी द्वारा गठित रिवर सिटीज एलायंस पर आधारित है, जिसमें 142 भारतीय नदी शहर सदस्य के रूप में शामिल हैं।
  • रिवर सिटीज़ एलायंस, भारत में नदियों के किनारे स्थित शहरों के सतत प्रबंधन का एक विचार मंच है।
  • इसे नवंबर 2021 में जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के द्वारा स्थापित किया गया है।