प्रसार भारती और रेडियो टेलीविज़न मलेशिया (RTM) के बीच समझौता

  • 28 Dec 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 27 दिसंबर, 2023 को प्रसार भारती और रेडियो टेलीविज़न मलेशिया (RTM) के बीच प्रसारण में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।

  • इस समझौते पर 7 नवंबर, 2023 को हस्ताक्षर किये गए थे।
  • इस समझौते को मंजूरी मिलने के साथ ही प्रसार भारती द्वारा विभिन्न देशों के साथ हुए एमओयू की कुल संख्या 46 हो गई है।
  • इस समझौते का उद्देश्य संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, समाचार और अन्य क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आदान-प्रदान करना है।
  • ये समझौता ज्ञापन, अन्य देशों में सामग्री के वितरण, अंतरराष्ट्रीय प्रसारकों के साथ साझेदारी विकसित करने और नई प्रौद्योगिकियों की मांगों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
  • प्रसार भारती, भारत की एक सार्वजनिक प्रसारण संस्था है, जिसमें मुख्य रूप से दूरदर्शन एवं आकाशवाणी शामिल हैं। इसका गठन 23 नवंबर, 1997 को किया गया था।