ब्रिक्स समूह अब 10 देशों का संगठन

  • 03 Jan 2024

ब्रिक्स समूह अब 10 देशों का संगठन बन गया है, जिसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात नए सदस्य के रूप में शामिल हो गए हैं।

  • अगस्त 2023 में, समूह के जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स नेताओं ने अर्जेंटीना सहित 6 देशों को 1 जनवरी, 2024 से ब्लॉक में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • हालाँकि, 29 दिसंबर, 2023 को अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने BRICS में शामिल होने से इंकार कर दिया।
  • ब्रिक्स समूह ने सितंबर 2006 में आकार लिया और इसमें मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत और चीन (ब्रिक) शामिल थे।
  • सितंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका को पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किए जाने के बाद इसका नाम बदलकर ‘ब्रिक्स’ कर दिया गया।