प्रोफेसर बी. आर. कंबोज को एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार

  • 03 Jan 2024

प्रोफेसर बी. आर. कंबोज को एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • प्रोफेसर बी. आर. कंबोज चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति हैं।
  • प्रोफेसर कंबोज को वैज्ञानिक और कृषिशास्त्र के क्षेत्र के विशेषज्ञ के रूप में उनके योगदान की मान्यता के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • यह पुरस्कार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में 'एक स्वास्थ्य एक विश्व' (One Health One World) विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।