विश्व रोजगार एवं सामाजिक आउटलुक रुझान: 2024

  • 11 Jan 2024

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने 10 जनवरी, 2024 को ‘विश्व रोजगार एवं सामाजिक आउटलुक रुझान:2024’ (The World Employment and Social Outlook Trends: 2024) जारी किया।

  • अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने 2024 में वैश्विक बेरोजगारी दर 5.2% होने का अनुमान लगाया है, जो 2023 में 5.1% से थोड़ा अधिक है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि कामकाजी गरीबी (Working Poverty) बनी रहेगी और आय असमानता बढ़ेगी।
  • स्थायी पुनर्प्राप्ति के लिए अधिक सामाजिक न्याय की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
  • बेरोजगारी दर में वृद्धि का मुख्य कारण उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में बेरोजगारी में वृद्धि है।
  • रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2024 तक बेरोजगार लोगों की संख्या 2 मिलियन तक बढ़ जाएगी।
  • 2024 में उच्च आय वाले देशों में रोजगार वृद्धि नकारात्मक होने की उम्मीद है और 2025 में केवल मामूली सुधार होने की संभावना है।
  • 2023 में, उच्च-आय वाले देशों में ‘रोज़गार परक कामकाज में अंतराल की दर’ (Jobs Gap Rate) 8.2 प्रतिशत थी, जबकि निम्न-आय वाले समूह के लिए यह आँकड़ा 20.5 प्रतिशत है।