हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024

  • 12 Jan 2024

वैश्विक नागरिकता और निवास सलाहकार कंपनी ‘हेनले एंड पार्टनर्स’ द्वारा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जारी किया गया।

  • 2024 हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में विश्व भर के कुल 6 देशों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
  • विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देशों में फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, जापान और सिंगापुर शामिल हैं।
  • इन देशों ने दावा किया है कि वे सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के साथ अपने नागरिकों को 227 में से 194 देशों के लिए वीजा-मुक्त पहुंच को आसान बनाते हैं।
  • 2024 हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 80वें स्थान पर है। भारत का पासपोर्ट 62 देशों तक वीजा-मुक्त पहुंच को आसान बनाता है।
  • दक्षिण कोरिया, फिनलैंड और स्वीडन इस सूचकांक में दूसरे स्थान पर हैं। ये तीनों देश 193 देशों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा का दावा करते हैं।
  • तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड हैं। ये देश 192 देशों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा का दावा करते हैं।