भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा: फिच

  • 17 Jan 2024

रेटिंग एजेंसी फिच के अनुसार भारत अगले कुछ वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा।

  • रेटिंग एजेंसी ने स्थिर दृष्टिकोण के साथ भारत की दीर्घकालिक विदेशी-मुद्रा जारीकर्ता डिफ़ॉल्ट रेटिंग (IDR) को 'बीबीबी (माइनस)' के रूप में पुष्टि की।
  • फिच ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 6.9% वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है।
  • मई 2023 में फिच ने भारत की वृद्धि दर 6% रहने का अनुमान व्यक्त किया था।
  • वित्त वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान है।
  • फिच के अनुसार आर्थिक वृद्धि में निवेश के मुख्य निर्धारक बना रहने की संभावना है।