पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को असम का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

  • 19 Jan 2024

असम सरकार ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) और वर्तमान राज्य सभा सदस्य रंजन गोगोई को ‘असम बैभव’ (Assam Baibhav) सम्मान देने का निर्णय लिया है। यह पुरस्कार 10 फरवरी, 2024 को प्रदान किया जाएगा।

  • असम बैभव पुरस्कार राज्य का सर्वोच्च सम्मान है। पहला असम बैभव पुरस्कार रतन टाटा को प्रदान किया गया था।
  • मुख्य न्यायाधीश के पद पर पहुंचने वाले गोगोई पूर्वोत्तर के पहले व्यक्ति हैं। गोगोई वर्ष 2018-19 में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
  • रंजन गोगोई वर्तमान में राज्य सभा के सदस्य हैं, उन्हें मार्च 2020 में मनोनीत किया गया था।

असम सौरव पुरस्कार

  • इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा असम सौरव पुरस्कार के लिए 4 प्रमुख व्यक्तियों के नामों की घोषणा की गई है।
  • ये 4 व्यक्ति हैं- डॉ. किशन चंद नौरियाल (कला एवं संस्कृति), एल्विस अली हजारिका (तैराकी), हिमा दास (एथलेटिक्स) और नादिराम देउरी (तिवा नृत्य)।

असम गौरव पुरस्कार

  • असम सरकार द्वारा 17 हस्तियों को 'असम गौरव' पुरस्कार दिए जाने की भी घोषणा की गई। इन व्यक्तियों की सूची निम्नलिखित है-
    1. रंजीत गोगोई (लोक और बिहू नृत्य प्रतिपादक)
    2. पार्वती बरुआ (पशु संरक्षण गतिविधियां)
    3. देबोजीत चियांगमाई (साउंड इंजीनियर)
    4. द्रोणो भुयान (ओजा पाली)
    5. नीलम दत्ता (जैविक कृषि)
    6. अनुपम डेका (उद्योगपति)
    7. सौम्यदीप दत्ता (वन्यजीव संरक्षण)
    8. बसंत चिरिंग फुकन (मशरूम की खेती)
    9. मनेंद्र डेका (हस्तशिल्प)
    10. मीनाक्षी चेतिया (सामाजिक सेवा)
    11. पखिला लेखटेपी (कार्बी लोक)
    12. तेनजिंग बोडोसा (हाथी के अनुकूल चाय बागान)
    13. निर्मल डे (चटाई)
    14. जेसीन कुम्बांग पाओ (बुनाई)
    15. मैरी हस्सा (सामाजिक सेवा)
    16. उपेन्द्र राभा (काले चावल की खेती) और
    17. राहुल गुप्ता (हाइड्रोपोनिक खेती)।