भारत में हिम तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट

  • 31 Jan 2024

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 30 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक के दौरान भारत में हिम तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की।

  • भारत में हिम तेंदुए की आबादी का आकलन (SPAI) कार्यक्रम [Snow Leopard Population Assessment in India (SPAI) Program] अपनी तरह का पहला वैज्ञानिक प्रयास है।
  • रिपोर्ट के अनुसार भारत में 718 हिम तेंदुए मौजूद हैं।
  • सबसे अधिक हिम तेंदुए 477 लद्दाख में हैं, इसके बाद उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर हैं।
  • भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) हिम तेंदुए की आबादी का आकलन कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय समन्वयक है।
  • इस कार्यक्रम को सभी हिम तेंदुआ रेंज वाले राज्यों और 2 संरक्षण भागीदारों- नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन, मैसूर और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के सहयोग से शुरू किया गया था।
  • एसपीएआई कार्यक्रम ने व्यवस्थित रूप से देश में संभावित हिम तेंदुए की 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र को शामिल किया है।
  • एसपीएआई का यह कार्यक्रम 2019 से 2023 तक दो चरणों में चलाया गया था।