भारत की विकास दर का अनुमान 6 .7 प्रतिशत: IMF

  • 31 Jan 2024

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वर्ष 2024 में भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6 .7 प्रतिशत कर दिया है। यह उसके पिछले पूर्वानुमान 6.3 प्रतिशत से 40 आधार अंक अधिक है।

  • आईएमएफ ने 30 जनवरी, 2024 को ‘विश्व आर्थिक आउटलुक’ रिपोर्ट जारी किया है।
  • अपनी नवीनतम रिपोर्ट में मुद्रा कोष ने कहा है कि भारत की मध्यम अवधि की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी।
  • यह वर्ष 2025 और 2026 के पहले के पूर्वानुमान से 20 आधार अंक अधिक है।
  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा कि भारत में सशक्त सार्वजनिक निवेश और अनुकूल श्रम बाजार जैसे संकेतकों से उसकी वृद्धि दर का पता चलता है।
  • IMF के अनुसार भारत वित्त वर्ष 2024 के लिए अपने चालू खाता घाटे के अनुमान को सकल घरेलू उत्पाद के 1.8 प्रतिशत से घटाकर 1.6 प्रतिशत तक कर लेगा।
  • भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
  • वित्त वर्ष 2023 में, भारत की आर्थिक वृद्धि दर में वर्ष 2022 की तुलना में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
  • 2024 में वैश्विक वृद्धि 3.1 प्रतिशत और 2025 में 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • 2024 में चीन का विकास दर 4.6 प्रतिशत तो 2025 में 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • अमेरिका की विकास दर वर्ष 2023 में 2.5 प्रतिशत और 2024 में 2.1 प्रतिशत थी, जो 2025 में मात्र 1.7 प्रतिशत ही रहने की संभावना है।