अनिल कुमार TRAI के अध्यक्ष नियुक्त

  • 31 Jan 2024

29 जनवरी, 2024 को केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख अनिल कुमार लाहोटी को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) का चेयरमैन नियुक्त किया।

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लाहोटी को कार्यभार संभालने की तारीख से 3 वर्ष की अवधि के लिए ट्राई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है।
  • सितंबर 2023 में पूर्व चेयरमैन पीडी वाघेला का 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद से ट्राई चेयरमैन का पद रिक्त था। मीनाक्षी गुप्ता को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था।
  • TRAI चेयरमैन का कार्यकाल 3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक या अगले आदेश तक रहता है।
  • भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) भारत में दूरसंचार पर नियंत्रण हेतु एक स्वायत्त नियामक प्राधिकरण है। भारत सरकार द्वारा इसका गठन 1997 में किया गया था।