ओल्ज़ास बेक्टेनोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री

  • 08 Feb 2024

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने 6 फरवरी, 2024 को ओल्ज़ास बेक्टेनोव को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

  • कजाकिस्तान की सत्तारूढ़ अमानत पार्टी ने ओल्ज़ास बेक्टेनोव की उम्मीदवारी का प्रस्ताव रखा, जो पहले राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख के रूप में कार्य करते थे।
  • बेक्टेनोव ने अप्रैल 2023 में राष्ट्रपति प्रशासन का प्रमुख बनने से पहले राज्य भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी के प्रमुख के रूप में कार्य किया था।
  • 5 फरवरी, 2024 को अलीखान स्माइलोव ने इस्तीफा दे दिया था, जो जनवरी 2022 से प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत थे।
  • उल्लेखनीय है कि कजाकिस्तान की संसद के निचले सदन को ‘मजलिस’ कहा जाता है।