प्रसिद्ध कश्मीरी कवि और पत्रकार फारूक नाजकी का निधन

  • 08 Feb 2024

वरिष्ठ पत्रकार, कवि और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मीर मोहम्मद फारूक नाजकी का 6 फरवरी, 2024 को निधन हो गया।

  • फारूक नाजकी ने आकाशवाणी और दूरदर्शन में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।
  • वर्ष 1995 में उन्हें कविता संग्रह ‘नार ह्युतुन कंज़ल वानास’ (फायर इन द आईलैशेज) के लिए कश्मीरी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • फारूक नाजकी ने ‘जमींदार’ नामक समाचारपत्र में एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
  • इसके बाद 1986 से 1997 तक श्रीनगर स्थित दूरदर्शन और आकाशवाणी केंद्र के निदेशक के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं दीं।
  • उन्होंने अपनी कश्मीरी पुस्तक के लिए जम्मू एवं कश्मीर संस्कृति, कला और भाषा अकादमी का सर्वश्रेष्ठ पुस्तक पुरस्कार भी जीता।
  • मीडिया क्षेत्र में योगदान के लिए उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन हेतु जम्मू एवं कश्मीर सरकार का स्वर्ण पदक जीता।
  • इसके अलावा फारूक नाजकी ने एशियाड 1982 में सर्वश्रेष्ठ मीडिया नियंत्रक का पुरस्कार भी जीता था।